फूलबाग मैदान से गोल पहाड़िया तक निकले चल समारोह में 10 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल
ग्वालियर।
महिला शिक्षा के अग्रदूत, महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 196 वी जयंती पर ग्वालियर में निकले चल समारोह ने इतिहास रच दिया। महात्मा फुले जन कल्याण समिति (फुले आर्मी) के नेतृत्व में निकाले गए चल समारोह में 10 हजार से ज्यादा कुशवाह समाज के लोगों ने शामिल होकर एक इतिहास रच दिया।
आकर्षक झांकियों के साथ चल समारोह की शुरुआत फूलबाग मैदान से हुई। पैदल, दो पहिया वाहन 4 पहिया वाहनों के साथ यह चल समारोह फूलबाग मैदान से होते हुए जयेंद्रगंज, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, हनुमान चौराहा होते हुए महात्मा फुले की प्रतिमा स्थल गोल पहाड़िया तक पहुंचा। वहां तक पहुंचने में 5 घंटे लग गए। करीब एक किलोमीटर लंबा चल समारोह अपने आप में एक इतिहास बना। इसमें कुशवाह समाज के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में महिला, बच्चे, युवा, सीनियर सिटीजन भी शामिल हुए।
समारोह में पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, उद्यानिकी मंत्री भारत कुशवाह, समिति के अध्यक्ष महेश कुशवाह, औतार सिंह कुशवाह, नंदलाल कुशवाह, देवेन्द्र कुशवाह, अरुण कुशवाह, दिनेश कुशवाह, विजय सिंह कुशवाह, रामबाबू कुशवाह, कांग्रेस के विधायक प्रवीण पाठक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहब सिंह गुर्जर, नत्थू सिंह कुशवाह, प्रेम सिंह कुशवाह, बालकिशन कुशवाह सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे।












