स्वच्छता संवाद कर आमजनों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

0
127

सिटी रिपोर्टर ! नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के अधिकांश वार्डाे में रहवासी संघों के साथ संवाद कर उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
नगर निगम ग्वालियर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसके साथ ही आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव के निर्देशन में रहवासी संघों के साथ संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगर निगम द्वारा अनेकों रहवासी संघों के साथ संवाद का आयोजन कर उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई। यहां रहवासी संघों के साथ किया संवाद

वार्ड क्रमांक 14 में सेवा नगर पार्क एवं अमरकंटक अपार्टमेंट के रहवासियों के साथ में स्वच्छता संवाद कर नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शपथ में क्षेत्रीय अधिकारी अभय प्रताप सिंह, तोमर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, शरण कुमार, जेड एच ओ  रवि करोसिया, डब्ल्यूएचओ  प्रमोद क्रोशिया सहायक  भागीरथ। वार्ड क्रमांक 61 के अंतर्गत एमके सिटी में स्थानीय निवासियों के साथ स्वच्छता संवाद किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण उपस्थित रहे नगर निगम की ओर से भवन अधिकारी  राजीव सोनी, क्षेत्राधिकाऱी राकेश कुशवाहा एवं क्षेत्रीय कार्यालय 22 का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

वार्ड क्रमांक 25 क्षेत्रीय सी पी कॉलोनी मुरार के रहवासियों के साथ स्वच्छता संवाद कर नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । क्षेत्रीय अधिकारी  राजेश सिंह भदोरिया आदि उपस्थितरहे। वार्ड क्रमांक 52 रॉयल करतार एन्क्लेव के रहवासी संघ के साथ स्वच्छता संवाद कर नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वार्ड 30 पटेल नगर रहवासी संघ को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई । जिसमें पार्षद श्रीमती रेखा अनिल त्रिपाठी, नोडल अधिकारी  मुकेश बंसल, क्षेत्रीय अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव एवं रहवासी संघ के गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
वार्ड 32 अंतर्गत लक्ष्मी बाई कंमुनिटी पार्क पर लक्ष्मीबाई कॉलोनी रेहवासी संघ के निवासियों व बच्चो के साथ स्वछता संवाद का आयोजन किया गया। रहवासीयो के सुझावों एवं समस्याओं पर चर्चा की तथा स्वछता की शपथ दिलवाई। संवाद मे पार्षद  सोनू विवेक त्रिपाठी , क्षेत्रीय अधिकारी  रविंद्र गुर्जर व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। वार्ड 26 अंतर्गत सिंधी कॉलोनी के निवासियों व वरिष्ठ नागरिकों के साथ स्वछता संवाद तथा स्वछता की शपथ दिलवाई। संवाद मे क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती छाया यादव व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

क्षेत्र क्रमांक 16 वार्ड 35 अंतर्गत बैंक कॉलोनी एवं जौहरी कॉलोनी में रहवासी संघ के निवासियों के साथ स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई | कार्यक्रम में भवन अधिकारी पवन शर्मा ,  रवि गोड़िया एवं क्षेत्रीय कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहे | क्षेत्र क्रमांक 20 अंतर्गत सखी विहार कॉलोनी में रहवासी संघ के निवासियों के साथ स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । क्षेत्र क्रमांक 14 अंतर्गत शारदा बिहार कॉलोनी में रहवासी संघ के निवासियों के साथ स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। संवाद में पार्षद  गिर्राज कंसाना , भवन अधिकारी  राकेश कश्यप, क्षेत्रीय अधिकारी तनुजा वर्मा, जोन स्टाफ एवं सोसाइटी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। क्षेत्र क्रमांक 13 अंतर्गत श्रीराम कॉलोनी रहवासियों संग के साथ संवाद किया गया एवं स्वच्छता की शपथ ली गई।

LEAVE A REPLY