ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत मुरार में अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाया गया है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार बारादरी चौराहा, बजाज खाना सहित मुरार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से छः नम्बर चौराहा, गरम सडक, अग्रसेन चौराहा, सदर बाजार, बारादरी चौराहा, बजाज खाना सहित मुरार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खडे यातायात मे बाधक हाथ ठेलो एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत निरीक्षक कांत सेन एवं दल (पूर्व) के द्वारा हटवाया गया।
साथ ही हाथ ठेले एव सामान इत्यादि जप्त किया गया। जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मुरार का पुलिस बल भी मौजूद रहा।
सूचना क्र./041/












