ग्वालियर।
महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार सरकार तथा राज्य की शिवराज सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इसके बाद अब लाडली बहना योजना हमारी बहनों के लिए वरदान साबित होगी। उक्त उद्गार रविवार को पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने भाजपा हेमू कालानी मंडल के वार्ड क्रमांक 41 की शक्ति केंद्र की बैठक में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।
पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने कहा वर्ष 2014 से केंद्र में जब से मोदी सरकार बनी है तब से पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है।ग्वालियर में ही एयरपोर्ट का निर्माण, एलिवेटेड रोड का निर्माण, रेलवे स्टेशन का निर्माण, तीन विश्वविद्यालय प्रमुख विकास कार्य है। हमारे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता द्वार द्वार जाएं और यह बात आमजन को बताएं कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार ने गांव,गरीब, किसान की चिंता कर विकास की दिशा में सार्थक पहल की। समाज का दलित शोषित एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं विकास हेतु अनेकों योजनाएं प्रारंभ की है। समाज का प्रत्येक वर्ग सुरक्षित रहे आत्मनिर्भर के साथ-साथ स्वावलंबी बने इस हेतु अनेकों योजनाएं डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अपेक्षित वर्ग को मिले इस हेतु वह सरकार और समाज के बीच सेतू का कार्य करें।
बैठक मे स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सतीश साहू ने, संचालन नर सिंह राठौर ने एवं आभार क्षेत्रीय पार्षद मोहित जाट ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन कन्हैया लाल आनंद, जितेंद्र जायसवाल, राकेश कुमार लक्षकार, संदीप देव, बबीता मिश्रा, माधवी गायकवाड, प्रदीप अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर कन्हैयालाल आनंद , मुरारी लाल मित्तल, भगवान सिंह कुशवाह, विनय शर्मा, नीरज जैन सहित सम्मानित वरिष्ठ जन एवं मातृशक्ति बहना उपस्थित रही।।












