ग्वालियर। AIDSO कॉलेज इकाई द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया, पिछली तारीख 9 जून को महाविद्यालय में चल रही स्नातक द्वितीय वर्ष ( BA, BSC, BCom) की परीक्षाओं से कुछ छात्राओं को बीच में ही परीक्षा देने से रोक दिया गया, जब छात्राओ ने प्राचार्य से शिकायत की और कारण पूछा तो बताया गया कि छात्राओं को प्रथम वर्ष की परीक्षा में पूरक प्राप्ति हुई है तथा फील्ड प्रोजेक्ट में अनुपस्थित बताया गया और विषयों में शून्य अंक दिए गए ।

जबकि छात्राएं प्रोजेक्ट जमा कर चुकी थी, जमा करते समय जहाँ उनके हस्ताक्षर कराए गए वह रजिस्टर भी गायब है, बाबजूद इसके उनको फेल बताया जा रहा है और प्रथम वर्ष की परीक्षा फीस पुन: भरकर फिर से पूरी परीक्षाएं देने का दबाब बनाया जा रहा है ऐसी छात्राओं की संख्या लगभग 215 के करीब है जिसमें बी.ए./ बी. एस. सी/बी.काॅम सभी सम्मिलित हैं। छात्राओं का कहना है कि यदि वे उत्तीर्ण नही हो पाई थी तब किस आधार पर उनको द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया गया व उनसे प्रवेश फीस , परीक्षा फीस ली गयी और आधी परीक्षाए देने के बाद अब ऐसा क्यों किया जा रहा है? यह जानकारी पहले क्यों नही दी गयी?

उनके 2 साल बर्बाद किए जा रहे हैं। इस समस्या को लेकर आज प्राचार्य के समक्ष छात्राओ ने अपनी शिकायत दर्ज कराई व ज्ञापन दिया तथा मांग की कि प्रशानिक गड़बड़ियों के चलते उनके रिजल्ट खराब न किए जाएं तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को सुचारू रूप से चलने दिया जाए तथा जिन विषयों में पूरक प्राप्ति हुई है केवल उन्हें ही दोबारा कराया जाए न कि सभी परीक्षाएं, तथा जिन छात्राओं ने दबाब में आकर परीक्षा फीस भर दी उनकी राशि उन्हें लौटाई जाए!
जानकारी के अभाव के चलते कई बार छात्राओं को समस्या का सामना करना पड़ता है इसलिए मांग की है कि सभी विभागों में नोटिस नियमित रुप से चस्पा किए जाएं।












