बस्ती – बस्ती जिले के कनघुसरा गांव में 29 मार्च को विकास चौधरी नाम के युवक का शव नहर में मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमिका और उसके प्रेमी को गिरफतार किया है। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लड़की जब प्रेमी से परेशान हो गई तो उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर दूसरे प्रेमी से मिल कर गला घोंट दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक विकास का गांव की एक लड़की से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार में कड़वाहट आने लगी और इन्हीं बातों का फायदा उठा कर दूसरे प्रेमी कुलवेंद्र ने बीच में एंट्री मारी। अब लड़की का झुकाव दूसरे प्रेमी की तरफ ज्यादा हो गया। लड़की ने पहले प्रेमी से मिलना जुलना बंद कर दिया।
जिसके बाद विकास ने लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। विकास ने पहले से लड़की की अश्लील वीडियो, फोटो और ऑडियो क्लिप बना कर रखा था, अब विकास जबरन लड़की को धमकी देकर बुलाने लगा और न आने पर वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।
प्रेमिका की बेवफाई से नाराज पहले प्रेमी विकास ने लड़की के घर वालों की मोबाइल पर वीडियो भेजने की धमकी देकर लड़की को अपने पास बुला कर शोषण करने लगा। 29 मार्च की रात को जब विकास ने लड़की को अकेले में बुलाया तो लड़की परेशान होकर कुलवेंद्र को फोन करके बुला ली। उसी दौरान कुलवेंदे और लड़की ने विकास का गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया और शव को नहर में छोड़ कर फरार हो गए।
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि जब युवक का शव मिला तो मृतक के परिजनों की तहरीर पर गांव की एक लड़की और उस के परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया। जिसके बाद थाना दुबैलिया, एसओजी और सर्विलांस टीम लगाई गई। पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हुआ है।









