शाइन इंस्टीट्यूट आफ साइंस में परीक्षाफल घोषित

0
172

बस्ती  –  शनिवार को गांधी नगर स्थित शाइन इंस्टीट्यूट आफ साइंस में छात्रों को वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कार एव सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । उन्होने छात्रों का हौसला बढाते हुये कहा कि ज्ञान सबसे बड़ी पूंजी है। कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए समाज में जागरूकता एवं साक्षरता लाई जा सकती है।

संस्था के संरक्षक वहीदुद्दीन मालिक ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जो छात्र रैंक नही लाये हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नही है कड़ी मेहनत और लगन के साथ वो भी आगे बढ़ सकते हैं । कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं मेधावी छात्रों का हौसला अफजाई करने से उनका मनोबल बढ़ेगा ।

read more –पूरा करें-मीणा प्रोजेक्ट का कार्य अतिशीघ्र 

इस अवसर पर प्रिंसिपल मा.े आसिफ, शास्वत त्रिपाठी , दुर्गेश दुबे ,मो इमरान, अली अरशद , बंटी ,पंकज पाण्डेय, ,मिशकात , मो. यासिर, आदित्य गुप्ता आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रथम आने वालों में नूर सबा, आयशा , अनुसा शमीम, फायजा निसार,राजिया फातिमा , द्वित्तीय में मयंक यादव, इकरा जबी, अकील अब्बास ,अहमद अरसलान, निशात परवीन,सारा खान , तृतीय में , मो अरमान , मो अलहम ,नाजिया मदीहा ,विशाल को पुरस्कृत किया गया। चेयरमैन अयाज अहमद, डा अजीज आलम, शानू रिजवी ने सफल छात्रों का उत्साह बढाते हुये कहा कि जिन्हें कम अंक मिला है वे निराश न हो और परिश्रम कर आगे बढे।

 

LEAVE A REPLY