ग्वालियर में निकाली रैली
ग्वालियर
राजस्थान सरकार द्वारा लागू किए गए राइट टू हेल्थ कानून के खिलाफ देश भर के डॉक्टर एकजुट होने लगे हैं ।मंगलवार को ग्वालियर में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर इसके खिलाफत में उतर आए और रैली निकाली। 
आईएमए के आव्हान पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमे क़रीब 300 डॉक्टर्स एवं उनके पैरामीडिकल स्टाफ ने भाग लिया। यह रैली अचलेश्वर मंदिर चौराहे से चलकर फ्लैग पॉइंट एमएलबी कॉलेज पर संपन्न हुई ।
इस विशाल रैली का आयोजन आईएमए ग्वालियर , नर्सिंग होम एसोसिएशन ग्वालियर मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन , मिशन पिंक , वीमेंस डॉक्टर्स विंग एवं ग्वालियर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी सोसाइटी के सभी सम्माननीय डॉक्टर्स के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान डॉक्टर्स के समर्थन में काले RTH बिल के विरोध में किया गया था ।जिसके विरोध में राजस्थान के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल एवं क्लिनिक के डॉक्टर्स विगत 15 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे । इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आज ग्वालियर आईएमए के सभी सम्माननीय डॉक्टर्स प्रेसिडेंट डॉक्टर राहुल सप्रा , डॉक्टर प्रशांत लहारिया, डॉ अशोक मिश्रा,डॉ प्रियम्बदा भसीन, डॉ पुरेन्द्र भसीन , डॉ बी आर श्रीवास्तव , डॉक्टर ए एस भल्ला , डॉक्टर सीपी बंसल ,डॉक्टर राहुल अग्रवाल , डॉ राकेश रायज़ादा, डॉक्टर एमएल माहौर, डॉक्टर सुनील अग्रवाल , डॉक्टर अरविंद मित्तल , डॉ प्रदीप राठौर, डॉक्टर स्नेहलता दुबे , डॉक्टरआशीष दुबे , डॉक्टर नितिन जैन , डॉक्टर अमित अग्रवाल , डॉक्टर नमिता अग्रवाल व अन्य सभी भारी संख्या में एकत्रित हुए एवं सभी ने इस काले क़ानून के विरोध में राजस्थान के सभी डॉक्टर्स का समर्थन किया जिसके परिणामस्वरूप आज ही राजस्थान सरकार ने डॉक्टर्स की माँगो को मानते हुए इस काले बिल को वापस ले लिया ।
ग्वालियर आईएमए के सेक्रेटरी डॉक्टर ब्रजेश सिंघल जो की पहले से ही जयपुर पहुँच कर राजस्थान डॉक्टर्स के समर्थन में भाग ले रहे थे ग्राउंड जीरो से ग्वालियर के सभी डॉक्टर्स को इस रैली के लिए एकजुट किया और अपनी अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय दिया ।
IMA एकजुट रहेगा
ग्वालियर आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर राहुल सप्रा एवं इलेक्ट प्रेसिडेंट डॉक्टर्स प्रशांत लहरिया ने मीडिया से रूबरू होकर बताया का ग्वालियर आईएमए के सभी डॉक्टर्स एक मज़बूत टीम की तरह शुरू से ही राजस्थान के डॉक्टर्स के समर्थन में खड़े हुए थे। आगे भी डॉक्टर्स के हित में हमेशा अपना योगदान देने के लिए कर्तव्य निष्ठ रहेंगे ।












