जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी
ग्वालियर सिटी रिपाेर्टर ।

जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस टीम ने डबरा तहसील के अंतर्गत महाराजपुर गाँव के समीप दो स्थानों पर अवैध रूप से भण्डारित लगभग 2550 घनमीटर रेत जब्त किया। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।












