पडा़व थाने में अवैध शराब की तस्करी

0
86

ग्वालियर – पिछले 8 सालों से आबकारी एक्ट में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार किया है ।8 साल पहले इसके खिलाफ पडा़व थाने में अवैध शराब की तस्करी को लेकर मामला दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी फरार था ।इस बीच वह बाहर चला गया था और बाहर कुछ दिनों तक उसने मजदूरी की फिर वापस अपने घर माधव गंज थाना क्षेत्र के गुढा़ पर लौट आया था लेकिन इसकी सूचना मुखबिर के द्वारा पुलिस को मिल गई थी।

इसका नाम मुन्नेश सिंह भदोरिया है ।इसी तरह 8 साल से एक और चकमा दे रहे बदमाश हरी मोहन साहू निवासी सिद्धेश्वर नगर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भी आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज था ।पुलिस अब इन फरार वारंटियों को मदद करने वालों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY