युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता: डीएसपी अजीत चौहान
ग्वालियर
नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान में किया गया, जिसमें 100 युवाओं को यातायात नियमों से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को सतर्क होकर यातायात नियमों का पालन करेंगे जिससे दुर्घटनाओं में कमी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज़िला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत युवाओं को प्रशिक्षण एवं ट्रैफिक चौराहों पर ट्रैफिक संचालन कर आमजन को जागरूक कर रहे है।
जितेन्द्र शर्मा द्वारा शॉर्ट फिल्म्स के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया कि यातायात नियमों को पालन करना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं ने शहर के प्रमुख चौराहा गोले का मंदिर पर ट्रैफिक का संचालन किया और साथ ही यातायात का उल्लंघन करने वाले लोगों से अपील कि वो यातायात नियमों का पालन करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निखिल कुशवाह, प्रमोद पाल, रिंकू धाकड़, दीपक राठौर, सोनू खटीक व अन्य युवा सदस्य उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी अजीत सिंह चौहान एवं अन्य अतिथि के रूप में संस्थान के निदेशक आलोक शर्मा, प्राध्यापक चंद्र शेखर बरुआ, नेहरू युवा केंद्र की ज़िला युवा अधिकारी श्रीमती नेहा जादौन , ट्रैफिक ट्रेनर जितेंद्र शर्मा उपस्थित हुए।












