मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने निगमायुक्त का किया सम्मान

0
144

  ग्वालियर  – निगम आयुक्त द्वारा किए जा रहे शहर में विकास कार्य एवं कार्यों की तत्परता को लेते हुए आज मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की प्रदेश टीम द्वारा निगमायुक्त  हर्ष सिंह को  मानव अधिकार आयोग
की शील्ड एवं पुष्प हार तथा मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया।

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. रविंद्र सिंह तोमर के निर्देशन पर ग्वालियर शहर में विकास कार्यों को लेकर निगम आयुक्त द्वारा जो तत्परता दिखाई जा रही है उसके लिए  तोमर ने निगमायुक्त के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश टीम द्वारा निगम आयुक्त हर्ष सिंह को सम्मानित करने के लिए निर्देश दिए उसी क्रम में आज निगमायुक्त का सम्मान किया गया।

इस अवसर प्रदेश पदाधिकारियों से शहर विकास के लिए आयोग द्वारा हमेशा सहयोग करने की बात निगमायुक्त से की एवं पर्यावरण को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  रामकिशन कटारे एवं कार्यवाहक अध्यक्ष  विनय अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट,  रमेश चंद्र शर्मा,  रामनरेश सिंह,   भानु व्यास,  सुभाष खुशी रामानी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY