कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 174 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

0
44

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 174 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व एडीएम टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 174 आवेदनों में से 84 दर्ज किए गए। शेष 90 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए।

सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-
सुनवाई में स्कूलों में प्रवेश, राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त
हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों
को दिए गए।जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम
भी कराया। संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया व विनोद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती
वंदना जैन एवं एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने भी जन सामान्य से आवेदन
प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की।

LEAVE A REPLY