मध्य प्रदेश में वेंटीलेटर पर हैं स्वास्थ्य सुविधाएं-रानी अग्रवाल अस्पतालों में नहीं रहते डॉक्टर

0
91

हमारी सरकार आई तो दिल्ली की तरह मध्य प्रदेश में भी हर गरीब को मिलेगा बेहतर इलाज

भोपाल –  मध्यप्रदेश में खराब स्वास्थ सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटीलेटर पर हैं। प्रदेश के अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है, वहां मरीजों का इलाज क्या होगा।

रानी अग्रवाल ने आगे कहा कि शहरी इलाकों के कुछ अस्पताल छोड़कर बाकी सरकारी अस्पतालों की इमारतें इतनी जर्जर हैं, कि कभी भी कोई हादसा होने का डर बना रहता है। अस्पतालों में मरीजों को न तो डॉक्टर मिलते हैं, और न ही दवाइयां। मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल लाया जाता है, लेकिन समय पर सही और बेहतर इलाज न मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते हैं।

सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में महज 5 प्रतिशत डॉक्टर ही स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा संभाल रहे हैं, जबकि 95 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। उन्होने आगे कहा कि आम आदमी की सेहत से जुड़े मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम है। मध्य प्रदेश में हमारी सरकार आई तो पंजाब और दिल्ली की तरह स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा और मोहल्ला क्लीनिक खोले जायेंगे।

हमारी कोशिश होगी कि मध्य प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर और मुफ्त इलाज मिल सके और दिल्ली में हमारी सरकार ने ये करके भी दिखाया है। दिल्ली में हर मेडिकल जॉच और बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। अब बारी मध्य प्रदेश की है, यहां भी हम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करके दिखाएंगे।

LEAVE A REPLY