विंस अवार्ड के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओ ने किया ट्रेचिंग ग्राउंड के भृमण

0
177

नीमच –  विंस अवार्ड 2023 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा महिलाओं को स्वच्छता में भागीदारी में बढ़ावा देने के उद्देश्य से नपा सीएमओ गरिमा पाटीदार के निर्देश पर नपा अधिकारियो द्वरा भोलियावास ट्रेंचिंग ग्राउंड पर स्व सहायता समूह की  महिलाओं का भृमण कराया गया।

जिसमे महिलाओं को कचरे के 4 प्रोसेस, कचरे के रियूज एवम बहुत से वेस्ट से वेल्थ के बारे में जानकारियां दी गई। वही स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खराब पॉलीथिन को रियूस कर गुलदास्ता, फ्लावर पोर्ट एव अन्य गिफ्ट वस्तुए भी बनाई गई ।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती गरिमा पाटीदार एवम स्वास्थ्य अधिकारी  श्याम टांकवाल के आदेशानुसार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड पर  रेग पिकर्स को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एवम शासन द्वारा आयोजित विंस अवार्ड प्रतियोगिता मे भाग लेने के बारे में जानकारी दी गई ।

सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य एवम श्रीमती ज्ञानू व्यास द्वारा सभी महिलाओं को ओर भी नवाचार स्वच्छता के क्षेत्र करने व भागीदारी बढ़ाने को लेकर प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY