ग्वालियर – में अपनी मर्जी से शादी करने वाले करन और सोनम ने आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना से मुलाकात कर अपनी जान की सुरक्षा मांगी है। इन दोनों का कहना है कि उनके परिवार वाले उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं
शिवपुरी जिले के बैराढ़ के रहने वाले करन रजक और सोनम धाकड़ ने सोमवार को ग्वालियर आईजी से मुलाकात कर सुरक्षा देने की मांग की। पिछले महीने 27 मार्च को इन दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी।
यह दोनों ही बालिग हैं। आईजी से मुलाकात के दौरान इस नव दंपति ने बताया कि उनकी परिवारजन जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने दोनों की बात सुनी और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।












