गुरू पूर्णिमा को कलावीथिका में सजेगी संगीत सभा

0
48

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

गुरू पूर्णिमा 10 जुलाई को पड़ाव स्थित तानसेन कलावीथिका में सायंकाल 6.30 बजे संगीत सभा सजेगी। राज्य शासन के संस्कृ‍ति विभाग द्वारा शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित की जा रही इस संगीत सभा में इंदौर की सुश्री भार्गवी शर्मा के कथक नृत्य एवं दिल्ली के  संजय सिंह के उप शास्त्रीय संगीत गायन की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी  रघुवंश सिंह भदौरिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती भूमिजा सक्सेना विशिष्ट अतिथि होंगी। इस आशय की जानकारी माधव संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार यादव द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY