बम गिरे या मकान ढहे, आपदा आए तो कैसे बचाव करें, एसडीआरएफ ने सिखाए गुर

0
41

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

आपात आपदा की स्थिति में कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी हैं, सायरन बजने पर क्या करना है, मौके पर उपलब्ध संसाधनों से घायलों की कैसे मदद करनी है, रासायनिक व जैविक हमलों से कैसे बचना है । आपात स्थिति निर्मित होने पर अपनाई जाने वाली सावधानियां एवं जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाने से संबंधित तमाम बारीकियां सिखाई गईं। यहाँ बात हो रही है जिला प्रशासन की पहल पर नागरिक सुरक्षा को लेकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की।


कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व नगर निगम आयुक्त
संघ प्रिय की मौजूदगी में आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ की टीम ने जीवंत प्रदर्शन कर आपदा के समय लोगों को बचाने के उपाय समझाए। साथ ही वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से नागरिक सुरक्षा व सावधानियों से संबंधित जानकारी दी गई। रासायनिक व जैविक हमलों से बचाव पर प्रजेंटेशन भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया गया। नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक साहब सिंह गुर्जर तथा विनोद शर्मा व विजय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शांति समिति के सदस्यगण, अपर जिला दण्डाधिकारी टी एन सिंह विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व जिले के एसडीएम एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने नागरिक सुरक्षा से संबंधित बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संत कृपाल सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एस बी ओझा ने किया।

सजग प्रहरी की भूमिका निभाएँ सभी जिम्मेदार नागरिक – कलेक्टर श्रीमती चौहान
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने इस अवसर पर आह्वान किया कि हम सब संयमित पर सतर्क रहकर
सजग प्रहरी की भूमिका निभाएँ, जिससे आपात स्थिति आने पर हम अपने शहर, प्रदेश व देश की सुरक्षा व मजबूती में योगदान दे सकें। उन्होंने जानकारी दी कि जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम ने मिलकर आपात स्थि‍ति के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की हैं। वायुसेना के साथ तत्काल कम्युनिकेशन चैनल तैयार किया गया है। आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने के लिये शहर को चार हिस्सों में बांटकर बारीकी से अस्पतालों एवं वहाँ उपलब्ध संसाधनों की बारीकी से

LEAVE A REPLY