सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 4 मई को ग्वालियर में प्रात: लगभग 11 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा।

राज्यपाल पटेल इस दिन सायंकाल लगभग 5.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचकर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगवानी करेंगे। इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ के साथ सायंकाल 6.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचेंगे और यहाँ पर प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल पटेल सायंकाल लगभग 7.30 बजे मेला मैदान पहुँचकर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के सुपुत्र के विवाह पश्चात स्वागत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल पटेल रात्रि लगभग 8.15 बजे उप राष्ट्रपति धनखड़ को विमानतल पर विदाई देने के बाद वायु मार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।












