बेसिक लाइफ सपोर्ट विषय पर प्रशिक्षण

0
154

जीवाजी यूनिवर्सिटी की पैरामेडिकल अध्ययन शाला और गजराराजा मेडिकल महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में बेसिक लाइफ सपोर्ट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गजराराजा महाविद्यालय के डॉ शक्ति सिंघल के द्वारा प्रशिक्षण देते हुए यह बताया गया की बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रक्रिया अस्पताल के बाहर दुर्घटना स्थल पर बिना किसी उपकरण की सहायता से की जाती है।

प्रोफेसर जीतेंद्र अग्रवाल ने बताया कि किसी व्यक्ति के अचानक हृदय की धड़कन बंद होने या अनियंत्रित होने पर प्रारंभिक चिकित्सा केवल दो हाथों के प्रयोग से देकर एक बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जाती है। पैरामेडिकल विभाग के समन्वयक डॉ नवनीत गरुड़ ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक जीवन सहायता के बारे में छात्रों को प्रशिक्षित करना है जिससे छात्र आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सहायता कर सकें। कार्यक्रम में एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रीति गोयल, सह प्राध्यापक डॉ सुमन गुप्ता, डॉ ऋचा महंत, डॉ रुचि जिंदल, सूरत द्विवेदी और डॉ अलका चौहान आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएमएलटी, डीएमएलटी और बीपीटी के 70 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY