आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत, गांव में मातम पसरा

0
76

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर जिले में आकाशीय बिजली से नागरिकों के निधन पर शोक व्यक्त किया

मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के भितरवार विकासखंड की ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। घटना के समय राजस्व विभाग की टीम जमीन का सीमांकन करने पहुंची थी।

खबर लगते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नागरिकों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को आरबीसी 6/4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस दु:खद दुर्घटना में हरी सिंह कुशवाह उम्र 40 वर्ष, बल्ली कुशवाह उम्र 40 वर्ष, सुशील उम्र 68 वर्ष एवं बृजभान सिंह परमार उम्र 52 वर्ष, कुकू तिवारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए उदयभान उम्र 32 वर्ष को बेहतर उपचार के लिये ग्वालियर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY