ग्वालियर – स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं आदतन कचरा फैलाने व डस्टबिन का उपयोग न करने वालों के खिलाफ नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत गंदगी फैलाने वालों से 11200 रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में स्वच्छता का माहौल बनाने एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ निरंतर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी के निर्देशन में गंदगी फैलाने एवं अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की। जिसके तहत वार्ड 47, 48,51, 53 में गंदगी फैलाने वालों पर 1450 रुपए का जुर्माना किया गया।
वॉर्ड क्रमांक 41 व 42 के अंतर्गत चाबडी बाजार में संचालित प्रतिष्ठानों पर गंदगी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक लगभग 2 किलो पाए जानें पर 4250 रूपये का जुर्माना किया गया। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय 19 के अंतर्गत दुकानों के सामने गंदगी पाए जाने पर वार्ड 50 में 3000 रूपये, वार्ड 46 में 2000 रूपये, वार्ड 44 में 500 रूपये का जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन दास, जेडएचओ सेवाराम खरे, पिंकल जादौ, डब्ल्यूएचो रामनरेश बोहरे, धर्मेन्द्र धौलपुरिया, सोनू करोसिया, लक्ष्मण प्रसाद खरे, विक्रम बागडे, रवि गोहर, लोकेंद्र चिंडारिया उपस्थित रहे।












