ग्वालियर ।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं आदतन कचरा फैलाने व डस्टबिन का उपयोग न करने वालों एवं गोबर नालियों में बहाने वालों के खिलाफ नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा एवं डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसके तहत आज वार्ड 65 गिरवाई पर तिली फैक्ट्रियों द्वारा गंदगी फैलाने पर 23000 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने पर 5000 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र परमार के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह एवं ग्रामीण विधानसभा के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी विवेक त्यागी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारी अजय ठाकुर के निर्देशन में गंदगी फैलाने पर 800 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के निर्देशन में पिंटू पार्क पर खुले में मांस विक्रेता करने वाली 20 दुकान पर कार्रवाई कर 5 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान करन टांक, संतोष गौर उपस्थित रहे।












