वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद सेन को पितृ शोक,

0
106

अशासकीय समाचार

वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद सेन को पितृ शोक, उनके पिता  अशोक कुमार सेन पिछले 1 साल से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर के हजार बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बीते शनिवार 3 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके अलावा भिंड दतिया लोकसभा सीट के प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन सेन ने भी अपनी गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

भिंड दतिया लोकसभा सीट के प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन सेन, एवम् वरिष्ठ पत्रकार सुमित राठौर ने आज वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद सेन के डबरा जंगीपुर स्थित वार्ड क्रमांक 18 मस्जिद के पास उनके पैतृक आवास पर पहुंचे, यहां उन्होंने पत्रकार प्रहलाद सेन के परिवार को दुख की घड़ी में संबल प्रदान किया। इसके मध्यप्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने भी दूरभाष पर पत्रकार प्रहलाद सेन से बातचीत कर अपनी शोक सवेंदनाए व्यक्त की।

LEAVE A REPLY