नेत्र परिक्षण शिविर : 108 मरीजों का किया मोतियाबिंद ऑपरेशन

0
135

ग्वालियर – स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की 22वीं पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन का आयोजन हुआ, जिसमें 108 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित हुए थे। उनका सफल ऑपरेशन किया गया। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता हिमांशु खत्री और शिल्पा खत्री के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया बताया कि शिविर मे 500 से अधिक व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण किया गया था, जिसमें से 108 व्यक्तियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हो चुका है । वे सकुशल उनके निवास पर पहुँच चुके है । खत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसेवा की जो सोच है, उसको अपनाते हुए हम निरंतर जन मानस की सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहे है। इस प्रकार के कई कार्यक्रम वे करते रहे हैं।

LEAVE A REPLY