कोरबा – कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा तहसील के थाना बांगों में पदस्थ मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के ब्लाइंड मर्डर केस के कथित आरोपी को पकड़ने में कोरबा पुलिस को सफलता मिली हैं। विगत 09-10 मार्च की दरम्यानी रात को सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार का मर्डर होने से थाना प्रभारी बांगो द्वारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकरियों को इस घटना के संबंध में सूचना दी गयी।
इसके बाद कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, सायबर सेल टीम घटना स्थल पर पहुंच घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया इसके बाद पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीना, बिलासपुर रेंज द्वारा भी घटना स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। प्रकरण में थाना बांगो में अपराध क्रमांक 46/2023 धारा 458, 302 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जल्द से जल्द अज्ञात आरोपी को पकड़ने टीम गठित की गयी।
read more –शाइन इंस्टीट्यूट आफ साइंस में परीक्षाफल घोषित
अज्ञात आरोपी की पता-साजी हेतु एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड कोरबा एवं बिलासपुर की सयुंक्त सायबर टीम को घटना स्थल का निरीक्षण कर अपने-अपने काम में लग गई। मामले में अज्ञात आरोपी की पता-साजी हेतु पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से अनुसंधान कर रही थी। सयुंक्त सायबर टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही थी। साइबर टीम द्वारा घटना का समय जो रात्रि 12 बजे से सुबह 06:30 बजे के बीच का होने से उस समय का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था। जिसमें विश्लेषण के आधार पर संदेही करण गिरी को अडेंटिफाई किया गया।
उक्त संदेही करण गिरी को तलब कर पूछताछ किया गया जो पहले घटना करने से इंकार करता रहा फिर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया जाता, उसने बताया कि मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा माह दिसम्बर में उसे शराब प्रकरण में जेल भेज दिया था जो करीबन 15-20 दिन जेल में रहना बताया एवं दिनांक 08/03/2023 को होली त्यौहार में मोहल्ला में डीजे बजाकर होली त्योहार मना रहे थे तब थाना से मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहारआकर रात्रि 09:30 बजे डीजे बंद कराकर डीजे थाना ले गए तथा दूसरे दिन दिनांक 09.03.2023 को रात्रि 09:30 बजे तक पुलिस वाले डीजे बजाकर होली मना रहे थे,
जिसमें परिहार भी शामिल थे जिसे देखकर आक्रोशित होकर आज रात को मर्डर कर के रहूंगा कहकर पुलिस वालों का आना-जाना बंद हो जाने के बाद, सूनसान पाकर परिहार के कमरा के दरवाजा को खटखटाया जैसे ही वह दरवाजा खोले तब मुझे ढंग से होली नहीं मनाने दिये और जेल भेज दिये कहकर आक्रोशित होकर मर्डर करने के लिये टांगी से ताबड़-तोड़ हमला कर मारकर वहां से भाग गया। आरोपी ने घटना कारित करने के बाद नदी के पास झाड़ी में टंगिया को छिपा दिया था जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया।
घटना में प्रार्थी एवं गवाहों का कथन, निरीक्षण घटना स्थल, पीएम रिपोर्ट, जप्तशुदा टांगी, कपडा एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी करन गिरी पिता राजकुमार गिरी उम्र 25 वर्ष साकिन ठिहाईपारा बावापारा कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा छ.ग. के द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।











