सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड 11 में 77 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड क्रमांक 11 के गोसपुरा नंबर 2 में मानमंदिर टॉकीज से खारा कुआं तक और गोसपुरा नंबर 1 पुरानी सब्ज़ी मंडी के पास हाज़िरा तक एवं डॉ. हरी वाली गली से कारीगरों की बगिया तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपके विश्वास और सहयोग से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। साथ ही कहा कि उप नगर ग्वालियर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य में अतुलनीय कार्य हुआ है। सिविल अस्पताल हजीरा बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती अनीता (गुड्डू) रत्नाकर, अशोक शर्मा, योगेंद्र तोमर, मायाराम सिंह तोमर, वेदप्रकाश शिवहरे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












