मदाखलत अमले ने अवैध कटआउट, बैनर, पोस्टर हटाये, पॉलीथिन जप्त कर लगाया 4 हजार का जुर्माना

0
164

 

ग्वालियर  –  नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा अवैध अतिक्रमण एवं अवैध रूप से लगे कटआउट, बैनर पोस्टर हटाये ने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

मदाखलत अधिकारी  शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त  हर्ष सिंह के निर्देशन में एवं उपायुक्त  सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देश पर शहर भर में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध रूप से लगे कटआउट, बैनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज मदाखलत अमले द्वारा ग्वालियर विधानसभा की मैन रोडों से बैनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही की गई।

वहीं मदाखलत अमले के साथ मुरार बजाज खाना, सदर बाजार में मेन रोड से अतिक्रमण हटाया गया। सामान की जब्ती की गई। साथ में अमानक पॉलीथिन जब्ती की कार्रवाई की गई जिसमें 25 किलो अमानत पॉलिथीन जप्त की एवं ₹4000 का जुर्माना किया। कार्रवाई में मदाखलत अधिकारी  किशोर चौहान,  शैलेंद्र चौहान एवं डब्ल्यूएचओ  धर्मेंद्र परमार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY