मंत्री शुक्ला ने किया शुभारंभ
लगभग 525 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल भोपाल द्वारा आयोजित ग्वालियर एवं चंबल संभागीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को मालनपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद मालनपुर की अध्यक्ष श्रीमती राज किरार ने की। इस प्रतियोगिता की विभिन्न खेल विधाओं में लगभग 525 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं
प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में आर पी मिश्रा सहायक कल्याण आयुक्त मध्यप्रदेश, मुकुल चतुर्वेदी कारखाना प्रबंधक पूरा रोशनी लिमिटेड मालनपुर, संतोष पाठक एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट मानव संसाधन एवं प्रबंधन एसआरएफ लिमिटेड, देवेंद्र सिंह तोमर उप महाप्रबंधक मानव संसाधन नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड विजयपुर गुना, अरविंद मिश्रा सदस्य मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल एवं कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश, राजेंद्र नायक सदस्य मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति, लोकेंद्र सिंह गुर्जर फाउंडर चेयरमैन बैकवर्ड क्लासेस इंडियन चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रामविलास गोस्वामी सदस्य मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल मौजूद थे।
कार्यक्रम में ग्वालियर संभाग से नेशनल फर्टिलाइजर विजयपुर गुना लिमिटेड, आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर, तक्षशिला, लक्ष्य सिक्योरिटी, परमानंद इंटरप्राइजेज, एमपी हाईवे टोल प्लाजा ग्वालियर एवं मालनपुर सूर्या रोशनी लिमिटेड, एसआरएफ लिमिटेड करलोन लिमिटेड, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड, बामोर से जेके टायर वनमोर आदि संस्थाओं ने भाग लिया जिसमें 525 श्रमिक खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही एसआर एफ लिमिटेड मालनपुर व सुप्रीम नवा इंडस्ट्रीज ने भी सहभागिता की।












