जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन विभाग कलक्टर कार्यालय ग्वालियर की सेवा समाप्त हुई।
अमित शिरोमणि की भर्ती बालाघाट मे जिला प्रबंधक के पद पर की गई थी जिसकी सेवाए कलक्टर बालाघाट ने समाप्त कर दी थी लेकिन अपने रसूद के दम पर पुनः जिला प्रबंधक बालाघाट पर नियुक्ति पा कर ग्वालियर स्थानांतरण करा लिया था। लम्बे समय से ग्वालियर कलक्टर कार्यालय में लोक सेवा प्रबंधन विभाग के जिला प्रबंधक के पद पर कार्यरत था जिस पर दो बार 250/, 250/ रूपए का जुर्बाना भी हों चुका है।
राज्य लोक सेवा आयोग भोपाल ने भी 2,75,000/_ दो लाख पिचत्तर हजार रूपए का जुर्बाना लगाया था। उसके बाद भी सुधरने को तैयार नहीं था। जो लोक सेवा केन्द्र संचलक कमीशन नही देता था उसको कई तरीके से परेशान करता था डबरा लोक सेवा केन्द्र संचलक लखपत सिंह के खिलाफ सोनू शर्मा, रवि जाटव आदि से झूठी शिकायत करवा कर आधार की आईडी बंद करवा दी थी लोक सेवा केन्द्र संचालक के लाखों रुपए के सभी भुगतान रोके हुए हैं।
केन्द्र को टर्मिनेट कराने के लिए अधिकारियों को गुमराह कर झूठे तथ्यों के आधार पर करण बताओ नोटिस दिलवा कर अनावश्यक तरीके से परेशान किए। लोक सेवा केन्द्र के स्टाफ गजाधर पर झूठा केस लगवा कर जेल भिजवाया।अंततः सत्य परेशान हुआ लेकिन परास्त नहीं हुआ। परास्त झूठे व भ्रष्ट अधिकारी अमित शिरोमणि को ही होना पड़ा। डबरा लोक सेवा केन्द्र का टर्मिनेशन कराने के लिऐ, लगा रहा, लेकिन खुद का टर्मिनेशन करा लिया।












