संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा संभाग के चिकित्सा महाविद्यालयों की विस्तृत समीक्षा

0
35

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर ! संभागीय कमिश्नर श्री दीपक सिंह ने मंगलवार को संभाग के चिकित्सा महाविद्यालयों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी
तथा मानसिक आरोग्यशाला के अलावा श्योपुर में प्रस्तावित चिकित्सा महाविद्यालय की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी की सीईओ सुश्री नीतू माथुर, जीआर मेडीकल कॉलेज ग्वालियर के डीन,
जेएएच के अधीक्षक डॉ. आर के एस धाकड़, दतिया एवं शिवपुरी मेडीकल कॉलेजों के डीन, मानसिक
आरोग्यशाला के संचालक डॉ. लहारिया तथा अन्य संबंधित चिकित्सक उपस्थित थे।
संभागीय कमिश्नर श्री दीपक सिंह को बैठक में बताया गया कि गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय
अस्पताल समूह की बाण्ड्रीवॉल टूटी हुई है। जिसका निर्माण कराना अति आवश्यक है। इस संबंध में उन्होंने
संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहाँ बाउण्ड्रीवॉल टूटी है वहाँ पहले तार फैंसिंग
करवाई जाए। इसके पश्चात पक्की बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण कराया जाए। उन्होंने नवनिर्मित एक हजार
बिस्तर के अस्पताल के संबंध में निर्देश दिए कि अस्पताल के सी-ब्लॉक का तत्काल निरीक्षण किया जाए।
उसके पश्चात शिफ्टिंग की कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के संबंध में उन्होंने
निर्देश दिए कि अस्पताल के मेंटेनेंस से संबंधित फाइलों का तत्काल निराकरण कराया जाए। साथ ही
जीआर मेडीकल कॉलेज की लेनदारियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने मेडीकल कॉलेज सहित उससे संबंधित
अस्पतालों में अग्नि शमन व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह ने सभी मेडीकल कॉलेजों में रिक्त विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया
नियमानुसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में लेखा
अधिकारी को रखे जाने की कार्रवाई तत्काल की जाए। दतिया चिकित्सा महाविद्यालय के संबंध में बताया
गया कि वर्तमान में महाविद्यालय के पास 25 एकड़ भूमि है, इसके लिए और अधिक भूमि की आवश्यकता
होगी। इस संबंध में संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए कि आवश्यक भूमि के संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाए।
शिवपुरी मेडीकल कॉलेज तक शहर से आने-जाने की समस्या से अवगत कराने पर संभाग आयुक्त ने निर्देश
दिए कि इसके लिये जिला प्रशासन से संपर्क कर वाहनों के परमिट जारी कराए जाएँ। बैठक में श्योपुर
मेडीकल कॉलेज के नक्शे का भी अवलोकन कराया गया। जिसमें बताया गया कि यह मेडीकल कॉलेज 8
फ्लोर का बनाया जायेगा। जिसके लिये कम से कम 25 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। बैठक में
मानसिक आरोग्यशाला के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिसमें संचालक द्वारा बताई गईं समस्याओं के
शीघ्र निराकरण के निर्देश संभागीय आयुक्त द्वारा दिए गए।

LEAVE A REPLY