उपायुक्त ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश

0
98

 

ग्वालियर –  शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं सफाई संरक्षक व अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए निगम अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उपायुक्त  सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देशन पर प्रतिदिन शहर में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है आज शुक्रवार को प्रात :07 बजे सफाई संरक्षक की उपस्थिति चेक की गई। जिसमें क्षेत्र क्रमांक.15.19 वार्ड क्रमांक 50.44.43.एवं 42

वार्ड 50 के धूरुब/ कैलाश (विनियमित) राजकुमार/ चुनीलाल लंबे समय से अनुपस्थित (विनियमित) कुल 02 वार्ड 42 के राहुल/राजाराम (इको ग्रीन) प्रियंका/ गजानत (आउट सोर्स) कुल 02 वार्ड 43 के नवीन/आनंद (विनियमित) विजय/ विद्याराम (नियमित) कुल 02 वार्ड 44के हरीओम /रतन (इको ग्रीन) कुल 01 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए

उपरोक्तानुसार कुल 07 सफाई संरक्षक अनुपस्थित पाए गए एवम सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया महाराज बाड़ा सराफा बाजार, दौलत गंज और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया ।

इस दौरान महाराज बाड़े पर आमजनों से भी चर्चा कर शहर के फीडबैक को जाना साथ ही डोर टू डोर वाहनो का निरीक्षण किया गया उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का अनुपस्थित का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए तथा समस्त सफ़ाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई संबधित डब्ल्यूएचओ एव प्रभारी स्वच्छता निरीक्षको को निर्देश तथा क्षेत्र/ब्लॉक /वीट सफाई कराए जाने एवं सभी शौचालय मूत्रालय पर प्रति दिवस सफाई किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY