बेंगलुरु – बेंगलुरु में एक दंपति ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी को अंजाम दिया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिवमोग्गा के सुमंत और लिखिता दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। दोनों एजीएस लेआउट इलाके में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार, दंपति ने अपने रिश्ते की शुरुआत दो साल पहले की थी, जब वे फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रहे है।
वे शानदार लाइफ जीने के लिए कर्ज लेते थे। अपना कोर्स पूरा होने के बाद, वे शिवमोग्गा लौट आए और जिन लोगों ने उन्हें कर्ज दिया था, वे उन पर पैसे वापस करने के लिए दबाव डालने लगे। इसके बाद दंपति ने आसानी से पैसा कमाने और कर्ज चुकाने की योजना तैयार की। दंपत्ति ने देखा कि बेंगलुरु में उनके मकान मालिक प्रेमलता के पास अच्छी मात्रा में सोने के आभूषण थे, जिन्हें उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई थी।
उन्होंने आभूषण चुराए और अपार्टमेंट से भाग गए। प्रेमलता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कपल पर संदेह जताया। पुलिस ने शिवमोग्गा जाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने 6 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए, जो कपल ने किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिए थे।









