फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने फूंक दी शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी

0
144

पेरिस  – पुलिस की गोलीबारी में एक किशोर की हत्या के बाद से फ्रांस लगातार चार दिनों से जल रहा है। बीती रात भी फ्रांस में अशांति से भरी रही प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख इमारतों और पुलिस वाहनों सहित कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दुकानों में तोड़फोड़ कर उन्हें लूट लिया। प्रदर्शनकारियों ने देश की कई बैंकों को लूट लिया, स्कूलों और शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी में आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया है, और 200 से अधिक पुलिसकर्मी दंगों में घायल हो चुके हैं।

फ्रांस का एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें दंगाई मार्सिले शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी का आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में इमारत के भीतर आग की लपटों को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी निंदा कर बड़ा नुकसान बताकर इन प्रदर्शनों पर गहरी चिंता जाहिर की है।

पेरिस के एक उपनगर नानटेयर में नाहेल एम. को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी थी। नाहेल ने ट्रैफिक पुलिस पर रुकने से इनकार कर दिया था और गाड़ी चलाकर भागने लगा, जब पुलिस ने उस गोली मार दी। उपनगर से सामने आई फुटेज के अनुसार, जलते हुए मलबे के बीच, नैनटेयर में एक दीवार पर नाहेल के लिए बदला पेंट किया हुआ दिखाई दिया। एक बैंक में भी आग लगा दी गई और लड़के की याद में आयोजित मार्च के हिंसक हो जाने के बाद पुलिस ने 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

LEAVE A REPLY