ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ने घास में गिरी च्युंगम खाई….फिर हुए ट्रोल

0
128

लंदन –  इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट स्टार की एक ऐसी हरकत कैमरे में कैद हुई है जिससे क्रिकेट प्रशंसक भी हैरान हैं। 59 गेंदों में 40 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नेस लबुछेन ने अपना हेलमेट उतार दिया।

जैसे ही वह खुद को एडजस्ट करने के लिए नीचे झुके, उनके मुंह से च्युंगम नीचे घास पर गिर गई। लाबुशेन इससे विचलित नहीं हुए और उन्होंने तेजी से च्युंगम को उठाकर वापस अपने मुंह में डाल लिया।
लबुछेन की यह हरकत देखकर कुछ प्रशंसक निराश थे।

उन्होंने लिखा घिनौना कृत्य, शांत हो जाओ! एक ने लिखा, पांच सेकंड का नियम लागू होता है, खासकर लॉर्ड्स में। दूसरे ने मजाक में लिखा, पिच को चखो, पिच को जानो। बहरहाल, लबुछेन दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 47 रन ही बना पाए। उन्हें ओली रॉबिन्सन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने लपका। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पहले टेस्ट के दौरान भी बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाया था।

 

 

LEAVE A REPLY