ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त मदाखलत सत्यपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में निगम के अमले द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर सड़क पर यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है
जिसके तहत आज मदाखलत अधिकारी ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सतेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा मदाखलत अमले के साथ महाराज बाड़ा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानो पर लगी फुटपाथ दुकाने, हाथ ठेले एवं हनुमान चौराहा से लक्ष्मीगंज कमानी पुल तक सडक पर रखे स्टेन्ड बोर्डों को हटवाया गया एव स्टेन्ड बोर्ड आदि भी जप्त किये एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत दल (दक्षिण) द्वारा हटवाने की कार्यवाही की गई तथा हनुमान चौराहा एव महाराज बाड़ा क्षेत्र से जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया!
साथ ही मदाखलत अधिकारी ग्वालियर पूर्व शैलेन्द्र ंिसह चौहान एवं किशोर चौहान द्वारा कलेक्ट्रेट रोड पर अवैध कटआउट,बैनर,पोस्टर निकालने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही अन्य जगहों से भी अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।












