ग्वालियर – आज शासकीय कन्या महाविद्यालय, दतिया की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा गोद ग्राम ड़गरई मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। आज के कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दतिया की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जयश्री त्रिवेदी मैडम एवं विशेष अतिथि प्रोफेसर कमलेश माथुर मैडम थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कन्या महाविद्यालय, दतिया की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता भटनागर मैडम ने की।

मुख्यअतिथि मैडम ने अपने संबोधन मे छात्राओं से कहा कि वह राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य मैडम ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे मे बताया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत मे छात्राओं को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट दिये गये। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संगीता जैन ने प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।












