गंदे पानी की समस्या_ बच्चे हो रहे बीमार, मुख्यालय के बाहर धरने पर सुनील

0
136

ग्वालियर –  विधानसभा में ग्वालियर विधानसभा के प्रतिनिधि बिजली मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के बगल में वार्ड 16 और 17 में कई दिनों से आ रहे सीवर युक्त गंदे पानी की समस्या के कारण कई बच्चों के बीमार हो रहे रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा क्षेत्रवासियों के साथ निगमायुक्त कार्यालय पर पहुंचे और सीवरयुक्त गंदे पानी से भरी बाल्टियों को लेकर धरना देकर बैठ गये। सुनील शर्मा कमिश्नर को बुलाए जाने एवं समस्या के स्थाई समाधान की मांग पर अड़े रहे। लगभग दो घंटे चले धरने देने के बाद निगम कमिश्नर हर्ष सिंह जिम्मेदार अधिकारियों के साथ के साथ पहुंचे और 2 दिन में समस्या के निराकरण का भरोसा दिया, तब धरना समाप्त हुआ। 

धरने में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदोरिया, पार्षद पीपी शर्मा, अनीता रामू कुशवाह, शकील मंसूरी, धर्मेंद्र वर्मा माटू यादव, सुनीता अरुण कुशवाह, सुरेंद्र चौहान, मनीष शर्मा, मनोज राजपूत, जिला कांग्रेस के सुरेश प्रजापति, ओमप्रकाश दुबे, अनिल शर्मा, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY