मुस्लिम ऑर्थोडॉक्स परिवार से आती हूं, अभियन के लिए माता-पिता को राजी करना बड़ी चुनौती था

0
222

प्लीज मेरी तुलना कियारा आडवाणी से नहीं करें

मुंबई  –  अमरीन कुरैशी फिल्म बैड बॉय से अपना अभियन डेब्यू करने जा रही हैं। गैर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं अमरीन के लिए अपने पैरेंट्स को अभियन के लिए राजी करना बहुत बड़ी चुनौती थी।

अमरीन बताती हैं, मैं एक बेहद ही गैर फिल्मी बैकग्राउंड से आती हूं। वहां भी मुस्लिम ऑर्थोडॉक्स परिवार है। डर यह था कि कहीं अपनी इच्छा जाहिर करने से मुझे जो आजादी मिली है, वहां उस पर भी रोक न पड़ जाए। मेरे लिए पैरेंट्स के सामने अभियन करने की ख्वाहिश रखना भी बहुत बड़ा चैलेंज था। मुझे लगभग एक महीने तक तब इसकी तैयारी करनी पड़ी थी कि मैं कैसे अपने पैरेंट्स को बताऊं कि मैं अभियन करना चाहती हूं। एक दिन मैं मम्मी-पापा दिल्ली ट्रैवल कर रहे थे,

उस वक्त बीच फ्लाइट में मैंने हिम्मत जुटाकर कहा कि मुझे अभिनेत्री बनना है। लगा था कि पैरेंट्स गुस्सा हो जाएंगे लेकिन उन्होंने मुझे इनकरेज किया। हालांकि इस फील्ड में आने के बाद मैंने अपनी कुछ सीमाएं तय की हैं। मैं आने वाले समय में ऐसी लड़कियों के लिए आदर्श बनना चाहती हूं, जो बहुत ही कंजर्वेटिव परिवार से आती हैं। ख्वाहिश यही है कि मुझे देखकर उन्हें हौसला मिले।

अमरीन बताती हैं, यह इत्तेफाक की बात है कि मैं इस फील्ड में आई हूं, जहां दुनियाभर का एक्सपोजर मिलता है। पहले मैं ऐसी बिलकुल भी नहीं थी। स्टेज पर जब डांस करने को कहते थे, तब मैं उस दिन डर से स्कूल ही नहीं जाती थी। मैं स्टेज फोबिक होती थी। मैं माइक में बोलने से बहुत डरती थी। अब देखो, लाइफ कितनी बदल गई है। अब मेरी जिंदगी इसी के आसपास घूमती है। बचपन में नहीं सोचा था कि आखिर क्या करना है। मैं पढ़ने में बहुत तेज थी। तब लगा था कि मैथ्स व बिजनेस के फील्ड में ही कुछ आगे करूंगी।

पता नहीं 10वीं के बाद से मुझे एक्टिंग फील्ड में जाने का भूत सवार हुआ और यहां आ गई। इसमें मेरी नानी का भी कुछ हाथ है। वहां अक्सर मुझे फैमिली में दीपिका पादुकोण कहकर बुलाया करती थीं। कहती कि तुम वैसी ही दिखती हो, तुम्हें तब अभियन में जरूर जाना चाहिए।

एक बार किसी ने मुझे कियारा आडवाणी कहा, फिर दूसरा और धीरे-धीरे सब लोग कहने लगे। लोग कहते हैं कि मैं उनकी कॉपी दिखती हूं। बात यहां तक नहीं रुकी, कई न्यूज पोर्टल ने मुझे वैसे ही अड्रेस करना शुरू कर दिया था। मैं सभी से दरख्वास्त करूंगी कि प्लीज मुझे ये टैग देना बंद करें। कियारा बहुत खूबसूरत हैं और मैं उन्हें पसंद करती हूं। लेकिन जब लोग बार-बार आकर उनसे मेरी तुलना करते हैं, तब मुझे गुस्सा आता है। किसी भी चीज की हद होती है।

 

LEAVE A REPLY