कलेक्टर, एसएसपी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर करेंगे शक्ति दीदियों का उत्साहवर्धन

0
28

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

ग्वालियर जिले की जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी बनकर महिला सशक्तिकरण
की नई इबारत लिख रही हैं। शक्ति दीदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस क्रम में एक जून को शहर के 4 विभिन्न पेट्रोल पंपों पर 7 महिलाएँ शक्ति दीदी बनकर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी संभालेंगीं। जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने "शक्ति दीदी" के नाम से नवाचार किया है। इस नवाचार से जरूरतमंद महिलाओं को लगातार सहारा मिल रहा है। शक्ति दीदी नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। बता दें शक्ति दीदी के तहत पहले से ही जिले में 45 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं। रविवार को 7 और महिलाओं के जुड़ जाने से जिले में शक्ति दीदियों की संख्या 52 हो जायेगी

कलेक्टर श्रीमती चौहान सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एक जून को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलायेंगे। साथ ही उनका उत्साहवर्धन करेंगे। कलेक्टर श्रीमती चौहान प्रात: 11.30 बजे बिरलानगर स्थित रामजानकी फ्यूल पेट्रोल पंप पर सुश्री अनीता कुशवाह व सुश्री रानी गौर को व सिंहपुर रोड बारादरी मुरार स्थित माँ पेट्रोलियम पंप पर सुश्री कविता रूरया को “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपेंगीं। इसी तरह भिण्ड रोड गोला का मंदिर स्थित पटेल एण्ड संस पेट्रोल पंप पर एडीएम श्री टी एन सिंह व जिला खेल अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला, सुश्री पूजा ओझा व सुश्री सोना देवी एवं अर्रू तिराहा डबरा स्थित ओम फिलिंग स्टेशन पर एसडीएम डबरा श्री दिव्यांशु चौधरी व डबरा एसडीओपी श्री जितेन्द्र नगाइच, सुश्री रंजना सोनी व सुश्री रीता बाथम को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

LEAVE A REPLY