महाराज बाडा पर दुकानों के एक समान फसाड को करने के लिए कलेक्टर  सिंह ने मार्केट प्रतिनिधिगणो से की चर्चा

0
134

 

ग्वालियर  –  ग्वालियर के महाराज बाड़े पर बनी दुकानो को जयपुर की तर्ज पर सजाया जायेगा। हैरीटेज लुक के साथ सभी दुकानें एक जैसी दिखें।

इसके लिये कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी ऑफिस में महाराज बाड़े के व्यवसाइयों के साथ चर्चा की। इस मौके पर सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर, पूर्व विधायक  रमेश अग्रवाल, जनप्रतिनिधि  पीताम्बर सिंह सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर  सिंह ने कहा कि ग्वालियर का महाराज बाडा क्षेत्र ग्वालियर का मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र होने के साथ ही हृदय स्थल और शहर की पहचान है। बैठक में दुकानों के फसाड को एक समरूपता देकर महाराज बाडा को और अधिक खुबसुरत बनाने के लिये यहाँ के दूकानदारो को आगे आना होगा औऱ एकमत होकर इस कार्य को करना होगा।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि सदस्यो ने भी इस बात पर सहमति जताते हुये इस कार्य़ को करने की इच्छा जाहिर की। बैठक में इस कार्य को लेकर एक प्रजेण्टेशन भी दिखा गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही महाराज बाडा पर ही सभी व्यवसायियो के साथ एक बडी बैठक कर इस कार्य़ को करने के लिये सहमति बनाई जायेगी।

LEAVE A REPLY