किसानों की सुविधा के लिये तौल-कांटे बढ़ाने के दिए निर्देश
ग्वालियर – जिले में समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूँ, चना व सरसों की खरीदी का जायजा लेने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह मंगलवार को विभिन्न उपार्जन केन्द्रों पर पहुँचे।
उन्होंने पिंटो पार्क स्थित भगवती वेयर हाउस परिसर में संचालित बंधौली व उटीला के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इन दोनों केन्द्रों पर अधिक संख्या में किसान पाए जाने पर कलेक्टर सिंह ने तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा किसानों को खरीदी केन्द्र पर कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इन केन्द्रों पर खासतौर पर कृषकगण सरसों की उपज लेकर आ रहे हैं।












