मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर प्रदेशवासियों से, अपने परिवार और समाज में हाई ब्लड प्रेशर के प्रति जागरुकता लाने के प्रयास करने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप दिवस, सभी को नियमित जांच के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से बचाव के लिए संयमित जीवनशैली, नियमित योग-व्यायाम, संतुलित आहार और प्रभावी कार्य-प्रबंधन आवश्यक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि नवाचार आधारित देश की समग्र विकास की यात्रा में दूरसंचार की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डिजिटल इंडिया के संकल्प के साथ भारत ने दूरसंचार क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनते हुए अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से नवीन तकनीकों एवं नवाचारों को अधिक से अधिक अपनाकर देश- प्रदेश की विकास यात्रा में अपना योगदान देने का आहवान किया है।












