गोल गप्पे देख कैबिनेट मंत्री तोमर के मुंह में आया पानी, स्वाद भी चख लिया

0
105

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ग्वालियर पहुंचे  प्रद्युम्न सिंह तोमर एक्शन में दिखे

अपनों के बीच पहुंच पूछी कुशलक्षेम, हजीरा सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

ग्वालियर ।

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार सुबह ग्वालियर आए कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सीधे अपने विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ साफ-सफाई के माकूल बन्दोवस्त करने के निर्देश दिए।


मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का सुबह ग्वालियर आगमन हुआ। वह स्टेशन से सीधे ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के स्टेट बैंक चौराहा पहुंचे। यहां मोची का काम करने वाले एक नगरवासी से कुशलक्षेम पूछते हुए उसकी समस्या सुनी और सम्बन्धित को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने तानसेन रोड से हजीरा गेट के व्यवसायियों के बीच से पहुंचकर हालचाल जाना।
मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस दौरान सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण भी किया। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए उन्होंने पेयजल आपूर्ति के स्थान के टाइल्स की गंदगी को अपने हाथों से साफ किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में गंदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि परिसर में नियमित सफाई हो।
इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गति को तेज कर कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग और नगर निगम अधिकारियों के अलावा हजीरा सिविल अस्पताल सिविल सर्जन डॉ. प्रशांत नायक भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY