चुनाव का पर्व – देश का गर्व
लोकसभा निर्वाचन 2024
ग्वालियर – स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं आदतन कचरा फैलाने व डस्टबिन का उपयोग न करने वालों के खिलाफ नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव वास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार ग्वालियर विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह ठाकुर के निर्देशन में भैंस डेरी संचालक द्वारा गंदगी फैलाने पर 1000 रूपये का जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सोनू वाल्मीकि एवं डब्ल्यूएचओ मिथुन राणा उपस्थित रहे।












