बेलगढ़ा थानाः 68 साल की वृद्धा की घर में घुसकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

0
106

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

ग्वालियर के भितरवार इलाके के बेलगड़ा थाना क्षेत्र में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या की गई है। महिला के कपड़ों पर खून के निशान भी मिले हैं जिससे परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक महिला के शव को पीएम हाउस पहुंचा दिया है।

घर में अकेली थी वृद्धा

ग्वालियर के बैलगडा थाना क्षेत्र के बैरजा गांव में 68 वर्षीय कुसुम प्रजापति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर में मिला हैय़। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उसका पति काम करने खेत पर गया था। देर शाम पड़ोसियों ने मामले की सूचना महिला के परिजनों को दी तो परिजन घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और महिला के जेवरात और रुपए भी गायब मिले हैं। महिला के कपड़ों से खून के निशान भी मिले हैं इससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है।

एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी और बीती शाम उसके पड़ोसियों को जब घर से कोई आवाज नहीं आई तो घर में जाकर देखा तो महिला संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी थी। प्रथम दृष्टिया महिला की हत्या की गई है । पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया है । कपड़ों पर ब्लड के निशान भी मिले हैं । ऐसे में महिला के परिजनों ने उसके साथ कुछ गलत होने की संभावना भी जताई है। पुलिस फिलहाल सभी एंगलों पर जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY