अमरनाथ यात्रियों के सबसे बड़े जत्थे को बम-बम भोले सेवा दल ने बुलाकर एक बैठक में दिये दिशा निर्देश

0
103

अधिक बर्फबारी के लिये उत्साहित

(23 वी अमरनाथ यात्रा बम-बम भोले सेवा दल वालियर द्वारा 05 जुलाई 2023 को जा रवाना होगा पूर्व की तैयारियों की बैठक)

ग्वालियर  – भारी बर्फबारी के बीच इस साल की अमरनाथ यात्रा काफी रोमांचक रहेगी। जिसके

लिये श्रद्धालुओं का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है। उत्साहित भद्धालुओं को बम-बम भोले सेवा दल ग्वालियर द्वारा 10 जुलाई सावन के पहले सोमवार के लिये उत्साहवर्द्धन करने एवं जानकारी देने के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अमरनाथ यात्री यात्रा को लेकर यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर सतर्क है। श्री अमरनाथ जी की पावन यात्रा 01 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा में भारी सुरक्षा के इंतजामों के कारण सभी यात्री सुरक्षित यात्रा करते हैं यह बात दी. संजय पाण्डेय ने कही।

यात्रा से पहले यात्रियों को बम-बम भोले सेवा दल संयोजक डॉ संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्या-क्या तैयारियां करनी चाहिये इसके लिये बम-बम भोले सेवा दल ग्वालियर द्वारा 426 यात्रियों का समूह 05 जुलाई को रवाना होगा। जिसकी जानकारी के लिये हरेशिव मैरिज गार्डन लक्ष्मीगंज में एक बैठक का आयोजन किया गया।

डॉ. पाण्डेय ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से इस वर्ष आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बिना आधार कार्ड के आरएफ. आई.डी. कार्ड जम्मू में नहीं बन पायेगा या आर. एफ. आई.डी कार्ड सभी लोगों को अनिवार्य रूप पहनना है। इसी आधार पर यात्रा में अनुमति मिलेगी।

यात्रा परमिट होने के बाद भी यात्रा पर नहीं जाने दिया जायेगा क्योंकि आतंकी घटनाओं को देखते हुये सुरक्षा बल आधार कार्ड से सुनिश्चित करेंगे कि सही व्यक्ति ही यात्रा कर रहा है। यात्रा के दौरान हमें चलने के लिये पाच-छह किलोमीटर रोज पैदल चलना चाहिये। यात्रा में परेशानी न हो इसके लिये बैग में अति आवश्यक सामग्री के अलावा कोई सामान नहीं रखना चाहिये क्योंकि पहाड़ो पर चलना कठिन होता है।

इस बैठक में नवल किशोर कुशवाह मानू प्रताप, सुभाष शर्मा, सी.ए. प्रवीण दण्डोतिया, राजीव खानविलकर, विपिन झा, शिरोमणि, गौरव नरवरिया, सी.ए. नितिन खण्डेलवाल, संजय शर्मा, राकेश गोयल, अश राठौर, सक्षम पाण्डेय, मनोज शर्मा, मनीष शर्मा, दिनेश जोशी, तन्मय सिंह आदि लोग उपस्थित हुये।

LEAVE A REPLY