छात्रवृत्ति वितरण में बाधा बन रहे नोडल अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

0
218

महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों की बैठक में हुई छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा

ग्वालियर  – 16 मार्च 2023/ विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति वितरण को गंभीरता से लें। यदि नोडल अधिकारी की उदासीनता व लापरवाही की वजह से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रूकी तो संबंधित नोडल अधिकारी जवाबदेह होंगे। ऐसे नोडल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने छात्रवृत्ति की समीक्षा के लिये बुलाई गई नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए।

गुरूवार को यहाँ जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जीवाजी विश्वविद्यालय एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय सहित जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा नोडल अधिकारी तत्परता के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत छात्रवृत्ति का अनुमोदन करें, जिससे विद्यार्थियों को तत्परता के साथ छात्रवृत्ति वितरित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय से छात्रवृत्ति वितरित न करना छात्रों के हितों के साथ अन्याय है, इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बैठक में विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण श्री एच बी शर्मा व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की भी हुई समीक्षा

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने गुरूवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से माताओं एवं बच्चों को प्रदान की जा रहीं सेवाओं की समीक्षा की। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत ई-केवायसी व बैंक खाते खुलवाने के काम में तेजी लाने पर बल दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री राहुल पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY