शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में जरूरतमंद हितग्राहियों को मिल रहा है लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

0
75

17708 हितग्राहियों को मिला शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविर

ग्वालियर  –  शिविरों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक, आर्थिक व जनहितकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को घर बैठे हितलाभ देना है, यही प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की संकल्प यात्रा है| आज दो जगहों पर आयोजित शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में जरूरतमंद हितग्राहियों को हितलाभ मिला है। उक्ताशय के विचार ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविर में व्यक्त किए।

शिविर में पार्षद  देवेंद्र राठौर, श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत,  ब्रजमोहन शर्मा,  शैलेन्द्र सिकरवार सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर के नोडल अधिकारी ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर के जोन क्रमांक 03 वार्ड 07,08,15 के लिए राठौर चौक गदाईपुरा 7707 हितग्राहियों ने हितलाभ एवं जोन क्रमांक 07 वार्ड 02,03,33,36 के लिए लक्ष्मण तलैया स्थित शिविर में 10001 हितग्राहियों ने शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया।

इन योजनाओं का दिया गया लाभ

भारत विकसित संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पीएम स्व निधि, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, अमृत योजना, पीएम मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्म योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम जन औषधि जन योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना एवं खेलो इंडिया के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया गया।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर

भारत विकसित संकल्प यात्रा के द्वारा आज इन स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएगें। जिसमें दिनांक दिनांक 21 जनवरी को जोन 17 वार्ड 38,39 के लिए ए.बी.रोड गणेश मंदिर तिराहा लश्कर, जोन 18 वार्ड 40,49 के लिए समाधिया कॉलोनी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY