कैंसर पहाड़िया इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिली है।

0
158

ग्वालियर –  शहर के कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। सिर में चोटों के निशान हैं जिससे लग रहा है कि उसकी पत्थर मारकर हत्या की गई है। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड एंव मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान रईस खान के रूप में हुई है। वह जनकगंज थाना क्षेत्र के हारकोटा सीर का रहने वाला था लेकिन फिलहाल वह खजांची बाबा की दरगाह के पास किराए पर रहने लगा था।

बीती शनिवार की रात उसने अपने घर हार कोटा सीर से खजांची बाबा की दरगाह के पास किराए के मकान पर जाने की बात परिवार के अन्य लोगों से की थी। इसके बाद वह चला गया था। आधी रात के बाद लगभग 3 बजे जब कैंसर पहाडि़या पर स्थित रोड़ से वाहन सवार निकले। लोगों ने कैंसर पहाड़ियों के पास सिम्स हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे लाश पड़ी देखी तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद घर वालों को पुलिस द्वारा मौके पर बुलवाया गया।

जिन्होंने उसकी पहचान रईस खान के रूप में की। पता चला है कि रहीस जुआ खेलने का शौकीन था और एक दिन पहले ही वो 20000 से ज्यादा की रकम जुए में जीता था ।उसके पास मिले मोबाइल और 500 के नोट के अलावा कुछ अन्य साक्ष्य नहीं मिले है लेकिन पुलिस को घर वालों ने कुछ संदेहियों के नाम बताए हैं जिनके साथ वह अक्सर रहता था और जुआ खेलता था। इसी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों की खोजबीन भी शुरू कर दी है इनमें दो लोग पुलिस को फिलहाल नहीं मिले हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड से पर्दा उठा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY